"बनारसी घुमक्कड़" समर्पित है दोस्ती के नाम। आज के दौर में जब लगभग हर इंसान को ये महसूस होता है कि उसके पास समय नहीं है कि वो अपने दोस्तों से मिल पाए, हम बचपन के दोस्तों के लिए ये एक लक्ष्य है कि "हर साल हमें कम से कम 4 से 5 दिन साथ बिताना है"। इसकी शुरुआत हुई साल 2014 में जब पहली बार हम साथ में घूमने गए और लौट के आने के बाद लगा कि ये तो हमारी जिंदगी को ऊर्जा और आनंद से सराबोर करने का सबसे आसान तरीका है। उसके बाद हर साल हमारी घुमक्कड़ी में कुछ नई चीजें जुड़ती गयीं। पहली कड़ी थी एक जैसी टी-शर्ट्स और उसके बाद हमारी फोटोग्राफ्स। हमारे एक साथी को एक दिन उनके किसी जानने वाले ने फ़ोन किया और बोला कि " भाई ! आप लोगों की फ़ोटो को देख के लगता है कि किसी फिल्म का पोस्टर है। हीरो- हीरोइन के लिए ये आम बात है पर आम लोगों के लिए ये हीरो बनने का सपना पूरा होने जैसा है। बहुत सुंदर फोटोज हैं अब तो आप लोगों की "घुमक्कड़ी" की तस्वीरों का इन्तेजार रहेगा"। इस घटना के बाद लगा कि अगर हमारे लोगों को फोटोज का इंतजार रहता है तो यकीनन इसमें कुछ खास है। कुछ लोग कहते हैं कि आप लोगों को घूमते देख हमें भी कुछ अलग करने के लिए सोचने पर मजबूर होना पड़ता है। इन्ही सब बातों ने हमें प्रेरित किया कि हम अपनी यात्राओं और तस्वीरों को व्यवस्थित ढंग से सभी के सामने प्रस्तुत करें| एक और कारण है इस पेज की शुरुआत के पीछे, वो है "हिंदी" पढ़ने और बोलने वाले लोगों के लिए आसान और व्यवहारिक जानकारी का अभाव। लोग घूमने तो जाना चाहते हैं पर बहुत सारे सवालों का जवाब नही मिलता जैसे कौन सी जगह उनके लिए अच्छी होगी, पैसा कितना खर्च हो जाएगा, पता नही सुरक्षित है या नहीं आदि। तो हमने सोचा कि हम जंहा भी घूम चुके हैं, वंहा के बारे में अपने अनुभव लोगों के बीच रखें। इससे शायद लोगों के कुछ सवालों का जवाब मिल पाए। उम्मीद है हम लोगों का ये प्रयास आप सभी को पसंद आएगा।
Andhra Pradesh
2018
2019
2021
Rajasthan
2022
Karnataka
2023